ऋषि खेती नमस्कार ! मैं आप लोगों को एक किसान की कहानी सुना रहा हूँ जो एक समय खेती छोड़ने का मन बना चुका था। भारी भरकम लागत लगाने के बाद भी आशानुरूप कमाई ना हो रही थी। उसने एक जापानी कृषि वैज्ञानिक की किताब पढ़ी। उस वैज्ञानिक ने सुझाया था कि आप बिना जुताई खुदाई और बिना खाद, बिना कीटनाशक के भी खेती कर सकते हो। ये आश्चर्यजनक है , लेकिन सच है, बताते हैं कैसे ? उस वैज्ञानिक ने सुझाया कि जब आप कोई भी फसल उगाते हैं तो उसमें कुछ भाग आपका होता है और बाकी का बचा हुआ भाग खेत का होता है। वास्तव में होता क्या है ? जब आप बची हुई फसल का भाग खेत को वापस कर देते हैं तो उस ...
Posts
Showing posts with the label Gaon
मेरे भारत देश के गांव कैसे हो => मेहनत हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है
- Get link
- X
- Other Apps
नमस्कार भाइयों और बहनों। आज मैं आप लोगों के सामने अपनी एक परिकल्पना रखने जा रहा हूँ। मैं सोच रहा हूँ मेरे भारत के गांव कैसे हो , मेरे सपनों का गांव कैसा हो ? ऐसा हो , वैसा हो ? चलो आज मैं अपनी परिकल्पना से अपने भारत देश के गांवों के बारे में अपने विचार रखने जा रहा हूँ। हमारे पूज्य महात्मा गाँधीजी ने कहा है कि हमारे देश की आत्मा गांवों में बसती हैं। आजकल जैसा कि हम लोग देख रहे हैं कि हमारे भारत देश की आत्मा दूषित होती जा रही है । इसके लिए कोई और नहीं मैं और आप सभी लोग जिम्मेदार हैं। कहाँ गया वो हमारे पूर्वजों का गांव? जहाँ लोग आपस में प्रेम और सौहार्द से रहते थे। एक दूसरे का सम्मान करते थे। परस्पर एक दूसरे के सुख और दुख में शामिल होते थे। आज समय है आत्मचिंतन का? मनन का? क्या हम इस प्रगति की दौड़ में अपने नैतिक मूल्यों को भूलते जा रहे हैं? यदि ऐसा सच है तो क्या हम खुश हैं? संतुष्ट हैं? एक बार एकांत में बैठकर सोचो और जो हृदय के अंतःकरण से आवाज आये। उसको हमारे सामने रखो। मैं भी ऐसा मानता हूँ कि समय बदल रहा है।...